Muzaffarpur News: चोरी के मोबाइल के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: कांटी। सरैया इलाके से पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाशों में गोलू कुमार, सूरज कुमार, समीर कुमार व भुवन तिवारी शामिल हैं। गोलू कुमार और सूरज कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। एसडीपीओ पश्चिमी-वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी बाजार स्थित पेट्रोल पंप संचालक राजीव कुमार पांडेय का मोबाइल चोरी हो गया था। तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से बदमाशों को दबोच लिया गया। उनके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.