मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। पिलखी और मुशहरी थाना क्षेत्र में हुई भीषण चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने महमदपुर मोहन गांव स्थित तिरहुत नहर बांध किनारे सोमवार की रात पांच शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों शातिर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे। शातिरों के पास से कट्टा, गोली, बाइक के अलावा स्कूटी, वीडियो कैमरा, झुमका चार पीस, नाक की नथिया एक पीस, नाक की बेसरी दो पीस, हनुमानी एक पीस बरामद हुए हैं। पकड़े गए शातिरों में मुशहरी थाने के छोटी कोठिया निवासी देवलाल सहनी, बड़ी कोठिया निवासी विक्रम कुमार उर्फ बल्लू, कैलाश कुमार, मुशहरी निवासी आभूषण व्यवसायी कुंदन कुमार साह एवं विक्की कुमार शामिल हैं। देवलाल सहनी गिरोह का मास्टरमाइंड है। पुलिस की पूछताछ में शातिरों ने दोनों जगहों पर चो...