Muzaffarpur News: चोरी की स्कूटी बरामद, चार चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक टोटो पर लदकर जा रही चोरी की स्कूटी को बरामद किया है। साथ ही चार चोरों को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जब पुलिस टीम कर्पूरी चौक के पास मौजूद थी, तभी एक टोटो वहां पहुंचा, जिसपर एक स्कूटी लदी हुई थी। पुलिस वाहन को देख टोटो पर सवार चोर अखाड़ाघाट पुल की तरफ भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर दो को धर दबोचा, जबकि दो अन्य भी पकड़ा गए। गिरफ्तार आरोपियों में साहेबगंज का मो. उस्मान, नगर थाना क्षेत्र का मो. सोनू, चंदवारा के दो भाई मो. सोनू और मो. तनवीर शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.