मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक किशोर को भी पकड़ा गया है। थानेदार ने बताया कि आठ सितंबर की शाम पुलिस नजीरपुर बांध के पास सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तेजी से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को अखाड़ाघाट पुल के नीचे पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान मोहित कुमार (20), निवासी शेखपुर ढाब, थाना अहियापुर, स्थायी पता कैलाशपुरी, थाना डुमरा, सीतामढ़ी बताई। बाइक के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...