मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। फकुली पुलिस ने गुरुवार को चोरी की दो बाइक के साथ शातिर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पंकज कुमार है। थाना प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि पदमौल गांव में चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो बाइक जब्त की गई। एक बाइक समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाने इलाके से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी बेनीबाद थाने इलाके से चोरी हुई थी। दोनों बाइकों के मालिक ने थाना में केस दर्ज कराया था। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...