Muzaffarpur News: चेतना सत्र में जलेबी का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अजीजपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार सुबह चेतना सत्र के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल परिसर में वर्षों पुराना जलेबी का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे खड़ी पांच बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान शिक्षक और बच्चे इधर-उधर भागकर जान बचाई। बताया जाता है कि चेतना सत्र में छात्र-छात्राएं कतारबद्ध खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ गिर गया। शिक्षकों ने बताया कि जलेबी का पेड़ काफी पुराना और अंदर से खोखला हो चुका था। इस कारण जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ काटकर परिसर से हटाने का काम शुरू कराया गया। किसी के हताहत नहीं होने से विद्यालय कर्मियों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.