मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में गुरुवार को चुराई गई बाइक बेचते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दुबियाही निवासी चंदन कुमार है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि भाई राजीव कुमार ने बाइक चुराई थी, जिसे बेचने के लिए वह अख्तियारपुर आया था। सूचना मिलते ही करजा थाने के एसआई देव रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपित भागने का प्रयास किया, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। चंदन ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वह चोरी की बाइक बेचने आया था। उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई राजीव कुमार बाइक की चोरी करता है और उसे कम कीमत पर बेचता है। मामले में एसआई देव रंजन कुमार के बयान पर चंदन कुमार और राजीव कुमार के खिलाफ ...