मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिसं। थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में शनिवार को विधायक शंकर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए सुपर कोर कमेटी का गठन किया गया। विधायक ने कहा कि एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारी में जुटने की जरूरत है। इसके लिए सुपर कोर कमेटी का गठन किया गया है, जो चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में पूर्व डीएसपी सोनेलाल सिंह, समाजसेवी पुष्कर गौतम, मोतीलाल शुक्ला, सरोज सिंह, पप्पू झा, अशोक पटेल, रंधीर शाही आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...