मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा के तत्वावधान में रविवार को बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजिका दीपिका जाजोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास और कला के प्रति रुचि का विकास करना था। निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट चित्रों का चयन कर प्रथम स्थान सीदिक्षा, लबीशा, शिवांगी, द्वितीय अयांश कुमार, अमृता, आद्या गुप्ता एवं तृतीय स्थान अखिल युवराज, दक्ष, राहुल पोद्दार, शिविरा विजंराजका ने प्राप्त किया। आयोजन में संस्कृति शाखा की अध्यक्ष पूनम गट्टानी, सचिव प्रीति टेकरीवाल एवं पूर्व अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल का सराहनीय सहयोग...