Muzaffarpur News: चिंता : पांच-छह साल के बच्चों को भी आ रहा स्ट्रोक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पांच-छह वर्ष के बच्चे भी स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के न्यूरो विभाग में उत्तर बिहार के कई जिलों से ऐसे मरीज गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले सप्ताह में एक छह वर्ष का बच्चा स्ट्रोक का शिकार होकर एसकेएमसीएच के न्यूरो विभाग में पहुंचा था। गंभीर हालत में उसका इलाज शुरू किया गया। एसकेएमसीएच के न्यूरो विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कर्ण ने बताया कि स्ट्रोक का शिकार कुछ ऐसे बच्चे भी आये, जिनकी उम्र महज चार वर्ष की थी। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि छोटे बच्चों में स्ट्रोक की परेशानी हो रही है। अब तक 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों में स्ट्रोक की शिकायत होती थी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: स्ट्रोक में हर मिनट कीमती, छह घंटे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.