मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिटी। अर्नब तूफान ने धान की तैयार फसलों पर कहर बरपाया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रखंडों में गुरुवार को दिनभर बूंदाबांदी होती रही। खेतों में तैयार धान की बाली झुक गई है। कई किसानों ने धान की फसल काटकर खेतों में छोड़ दिया है। पानी लगने से किसानों को अंकुरण की चिंता सताने लगी है। मुशहरी प्रखंड के गंगापुर निवासी किसान शंकर राय, संजय साह, श्यामनंदन सिंह आदि ने बताया कि दो दिन पहले धान की कटनी शुरू की। फसल सूखने के लिए पसही खेत में ही छोड़ दिया। इस बीच बारिश शुरू हो गई। बताया कि इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। बताया कि चार दिन पहले तोरी की बुआई की थी। खेतों में पानी लगने से पौधा गल जाएगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल, किसानों की बढ़ी धड़कन...