Muzaffarpur News: चार वाहन टकराए, कोल्ड ड्रिंक लूटने में आधा दर्जन घायल
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर भठंडी में रविवार की रात दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक ग्रामीण के दरवाजे के सामने पलट गया। इसके बाद ग्रामीणों में कोल्ड ड्रिंक लूटने की होड़ मच गई। इस बीच ई रिक्शा चालक घटनास्थल के पास रुककर कोल्ड ड्रिंक लेने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी। हादसे में आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से भठंडी निवासी महेश राय (50)कृष्ण रंजन (14), विनय कुमार (30), रवीना कुमारी (20), अशर्फी कुमार (31) को सकरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। कुछ घायल प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। घायल ट्रक का चालक और खलासी भाग गया। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.