मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चार महीने से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित शिक्षक शनिवार को शिक्षा कार्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने कहा कि प्रतिदिन छोटे-मोटे कार्यों के लिए कार्यालय का चक्कर काटने पर मजबूर हैं।जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि सक्षमता 3 एवं 4 उत्तीर्ण विद्यालय अध्यापकों के योगदान के 4 माह बीत जाने के बाद भी उनका एचएमआरएस ऑन बोर्डिंग नहीं हो पा रहा है, जिससे उनको 4 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई प्रखंडों के शिक्षकों का मासिक वेतन, बकाया वेतन, मातृत्व अवकाश, चिकित्सा अवकाश, असाधारण अवकाश आदि की स्वीकृति के लिए शिक्षक कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ, सौं...