Muzaffarpur News: चार फर्जी सेंटर से दो साल में बने छह हजार आधार व अन्य दस्तावेज
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में फर्जी आधार सेंटर का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। पिछले दो साल में औराई, सरैया, मोतीझील और रामदयालुनगर में चार फर्जी आधार सेंटर पकड़े गए हैं। इन सेंटरों से करीब छह हजार फर्जी आधार और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा हुआ है।
फर्जी सेंटरों की पहचान फर्जी सेंटरों से जब्त किए गए लैपटॉप, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच में पता चला है कि अवैध वेबसाइट और एप से लेकर फर्जी तरीके से लॉगिन तक का इस्तेमाल कर आधार बनाए जा रहे थे। इन सेंटरों पर आवासीय, जाति व आय प्रमाणपत्र के अलावा पैन कार्ड तक धड़ल्ले से बनाए जा रहे थे। इससे बड़ी संख्या में लोगों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिए गए। साइबर थाने की पुलिस ने मई माह में औराई और सरैया में फर्जी सेंटर पकड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.