मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: पारू। प्रखंड की फतेहाबाद, ग्यासपुर, चिंतावनपुर एवं जयमल डुमरी पंचायत को नक्सल थाना चक्की सोहागपुर में शामिल करने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। चारों पंचायतों के मुखिया व जनप्रतिनिधियों ने फतेहाबाद के पूर्व मुखिया सह राजद नेत्री गीता कुमारी के नेतृत्व में डीएम और वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर गंडक नदी पर पुल का निर्माण होने तक पारू थाने में पंचायतों को रखने की मांग की है। बताया कि चारों पंचायतों के लोगों को चक्की सोहागपुर पहुंचने में करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। रेवाघाट एवं सारण जिले के परशुरामपुर होकर करीब दो घंटे का सफर तय करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...