मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के फतेहाबाद निवासी मो. मुख्तार आलम की पत्नी तबस्सुम परवीन 21 अक्तूबर से लापता है। तबस्सुम के पिता पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाने के राजपुर निवासी मो. असरफ अली ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। इस संबंध में असरफ अली ने शनिवार को पारू थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें दामाद और ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी के साथ मारपीट करने और जान मारने की धमकी का आरोप लगाया है। असरफ अली ने पुलिस को बताया कि तबस्सुम की शादी 21 जून 2020 को फतेहाबाद निवासी मो. मुख्तार आलम से हुई है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालवाले बेटी के साथ मारपीट करने लगे। उसे दो छोटी-छोटी बेटी है। 21 अक्तूबर की सुबह करीब 7:30 बजे बेटी ने फोन कर मारपीट करने की बात बताई। असरफ का आरोप है कि रात ...