मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से गायब डॉ. प्रवीण किशोर, डॉ. अमर प्रकाश, डॉ. प्रभात रंजन व डॉ. मो. फहद और एसटीएलएस राधाकिशन चौधरी व लेखापाल नीरज कुमार की हाजिरी काट दी। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। सीएस ने दवा काउंटर, लेबर रूम, लेबोरेट्री सहित अस्पताल घूमकर जांच की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार को स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। भवन की दीवारों और कमरों की गंदी स्थिति देख कायाकल्प के जरिये रंग-रोगन कराने को कहा। एएनएम को गैर संचारी रोग की स्क्रीनिंग की जानकारी दी और सेवा बेहतर करने का निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बिजली कटने पर होने वाली स...