मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के चार कॉलेजों में एनएसएस अधिकारी की तैनाती की गई है। इसकी अधिसूचना विवि के एनएसएस समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने शुक्रवार को जारी की। राजकीय डिग्री कॉलेज मधुबन, पूर्वी चंपारण में डॉ. रवि भारती, आरबीबीएम कॉलेज में डॉ. धनंजय झा, टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज में डॉ. नम्रता गुप्ता और राजकीय डिग्री कॉलेज शिवहर में डॉ. नागेंद्र कुमार राम को एनएसएस कार्यक्रम पदाधिाकरी बनाया गया है। इन अधिकारियों को एनएसएस से जुड़े सारे कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी दी गई है। कॉलेज के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के काम करने के लिए स्थान चिह्नित कर दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...