मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम की चाबी दूसरे दिन रविवार को भी नहीं मिली। इस कारण गोदाम की जांच पूरी नहीं हो सकी। वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।डीएम के आदेश पर शनिवार को एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव एसएफसी गोदाम की जांच करने पहुंचे थे। चाबी नहीं होने के कारण जांच नहीं हो सकी। एसडीएम के आदेशानुसार रविवार को एमओ विवेक कुमार गोदाम की जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोदाम में किसी प्रकार का रजिस्टर या संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। कई महीनों से बंद पड़े गोदाम की चाबी भी नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मध्याह्न भोजन के लिए भेजे गए चावल में मिला कीड़ा इसके कारण जांच नहीं हो सकी। एमओ ने कहा कि जांच में सहयोग नहीं मिलने व आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं ...