Muzaffarpur News: चाणक्य विद्यापति सोसायटी ने पीएन झा का किया सम्मान
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चाणक्य विद्यापति सोसायटी की ओर से बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को लंबे समय बाद मुजफ्फरपुर आगमन पर पीएन झा का स्वागत और सम्मान किया गया। सोसायटी के सदस्यों ने उन्हें मैथिली पाग और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पीएन झा ने मुजफ्फरपुर में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने 55 वर्षों के अनुभव साझा किए।उन्होंने कहा कि चाणक्य विद्यापति सोसायटी बच्चों में संस्कार विकसित करने की दिशा में सराहनीय पहल कर रही है। शहर के विकास के लिए प्रशासन, पत्रकारों और समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी सहयोग जरूरी है। समारोह की अध्यक्षता सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने की। मौके पर सोसायटी के संरक्षक एवं उद्यान रत्न किसान भोलानाथ झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.