Muzaffarpur News: चाचा को गोली मारने का आरोपित घर छोड़कर फरार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शनिवार को चाचा को गोली मारने का आरोपित प्रिंस कुमार परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गोली लगने से घायल नागेश्वर ठाकुर (45) की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि शनिवार अहले सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे नागेश्वर ठाकुर को प्रिंस ठाकुर ने गोली मार दी थी। घायल के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.