Muzaffarpur News: चाचा की गोली मारकर हत्या में भतीजा गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- Muzaffarpur News: सरैया। सुपना गांव स्थित चौर में 13 जुलाई को अर्जुन सहनी (55) की गोली मारकर हत्या में पुलिस ने आरोपित बादल को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि जमीन विवाद में अर्जुन का भतीजा बादल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में बादल ने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया है। बादल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अर्जुन सहनी झाड़-फूंक का काम करता था। 13 जुलाई की देर रात शौच के लिए घर से निकले अर्जुन की सुपना चौर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.