मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। रामपुर असली निवासी 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला कुसमी देवी ने सोमवार को एसकेएमसीएच में दम तोड़ दिया। 26 जुलाई को घर में घुसने के विरोध पर बदमाशों ने कुसमी देवी पर चाकू से हमला करने के बाद पैर तोड़ दिया था। लहूलुहान हालत में परिजनों ने कुसमी देवी को मेडिकल में भर्ती कराया था। एसकेएमसीएच से पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। मामले में कुसमी देवी की पुत्रवधू रंजू देवी ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें भलुही सिकंदर निवासी अमन कुमार पटेल एवं रामपुर फुलवरिया निवासी संदीप कुमार व दो अज्ञात को आरोपित किया था। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...