मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्णिया से सीतामढ़ी जा रहे एक रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी को लिफ्ट देने के बहाने लूट का शिकार बनाया गया। बुधवार अहले सुबह चांदनी चौक पर तीन युवकों ने बैंक की गाड़ी बताकर दंपती को कार में बिठाया। कुछ दूर चलने के बाद कहा कि चेकिंग हो रही है और एक लाख रुपये नकद और सारा गहना लिफाफे में रखवा लिया। फिर झांसा देकर फरार हो गए। पीड़ित ने ब्रह्मपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

घटना का विवरण पूर्णिया के धमदाहा निवासी रिटायर्ड शिक्षक सुभाष चंद्र झा और उनकी पत्नी अपने बेटे से मिलने सीतामढ़ी जा रहे थे। सुभाष चंद्र के पुत्र अमित झा सीतामढ़ी में डीआरडीए में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। 15 मई की रात दोनों पूर्णिया से बस पकड़कर निकले। बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे चांदनी च...