मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। इन दिनों थानों में चरित्र प्रमाणपत्र एक सप्ताह से अधिक समय तक लटक जा रहा है। नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को चरित्र प्रमाणपत्र कम समय में लेने की मजबूरी होती है। थाना में आवेदन लटकने पर उन्हें परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर बुधवार को दर्जनों युवाओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। सभी को आश्वस्त किया गया कि एक से दो दिनों के अंदर सभी का चरित्र का सत्यापन कर प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...