मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। चतुर्भुज स्थान की पुण्य माटी अब सिर्फ देवी प्रतिमाओं को आकार देने की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि आस्था और आत्मसम्मान की नई कहानी भी लिख रही है। नवरात्र में रेडलाइट एरिया की बेटियों ने इसी पवित्र मिट्टी को अपनी मेहनत से जोड़कर खोईंछादानी और कन्या पूजन के लिए नवदुर्गा पोटली तैयार की है। 300 से अधिक खोईंछादानी बनाकर इन बेटियों ने साबित किया है कि उनके हुनर में आस्था की सुगंध के साथ स्वावलंबन और स्वाभिमान का रंग भी घुला है। अब मुजफ्फरपुर से निकली यह पहल दूसरे जिलों के साथ सोशल मीडिया के जरिए देश की सीमाओं के पार भी लोगों को आकर्षित कर रही है। यह भी पढ़ें- Dumka News: षष्ठी को हुई मां कात्यायनी की पूजा अर्चना दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़पुण्य मिट्टी से जुड़ी आस्था की पहल चतु...