मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हाजीपुर जंक्शन पर डिप्टी सीएसओ ट्रैफिक के पद पर कार्यरत चंद्रशेखर प्रसाद को जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मुजफ्फरपुर का प्राचार्य बनाया गया है। इसका आदेश पूर्व मध्य रेलवे में शनिवार को जारी किया।पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे के दो अधिकारियों का प्रमोशन और एक का तबादला किया है। इस संबंध में हाजीपुर मुख्यालय से आदेश जारी किया गया है। महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की मंजूरी के बाद अजीत कुमार ने इसे जारी किया। आदेश के अनुसार, एनके वर्मा को एसटीएम मुख्यालय से पदोन्नति देकर डिप्टी सीओएम हाजीपुर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, सोनपुर में डीओएम के पद पर तैनात राकेश कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नति देकर डिप्टी सीएसओ ट्रैफिक हाजीपुर बनाया गया है। यह भी पढ़ें- रेलवे के पी-वे के कारीगर स्टाफ ...