Muzaffarpur News: चंदवारा घाट पुल के समीप दो बाइक की टक्कर, तीन जख्मी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट पुल के समीप मंगलवार रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। घायल अवस्था में काफी देर तक तीनों सड़क किनारे पड़े रहे। स्थानीय लोगों की मदद से उनको इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें दो की पहचान कर ली गई है। ये अहियापुर के छींट भगवतीपुर निवासी शुकदेव राम का 26 वर्षीय पुत्र पवन राम व रामबाबू ठाकुर का 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.