मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। गायघाट थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी 19 वर्षीय अंकुश कुमार की मंगलवार को मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को जारंग चौक के पास सड़क हादसे में वह घायल हो गया था। परिजनों ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था। मेडिकल ओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...