मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पैगंबरपुर निवासी गणेश साह के घर से रविवार की देर रात चोरों ने नकदी व आभूषण समेत करीब 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। परिजनों ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर सोमवार की सुबह थानेदार देवेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एफएसएल ने जांच-पड़ताल की। डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की। थानेदार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...