Muzaffarpur News: घर में चोरी के बाद बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। सुमेरा स्थित बंद घर में चोरी देखकर 60 वर्षीय मोजीबुल हक को गहरा सदमा लगा। इसके बाद आए हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। बताया गया कि मोजीबुल की बहु मनियारी के सोनवर्षा स्थित एक स्कूल में शिक्षिका है। वह अपनी बहू के साथ सोनवर्षा में रहते थे। इसलिए सुमेरा वाला घर बंद था। रविवार शाम पांच बजे घर देखने पहुंचे तो अलमारी, खिड़की का शीशा और ताला टूटा मिला। कैश, जेवरात और कपड़ों समेत लाखों की चोरी देखकर वे सदमे में आ गए। सोमवार रात नौ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। मुखिया गुड़िया कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.