Muzaffarpur News: घर पहुंचाने का झांसा देकर इंजीनियर से 24 हजार की ठगी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महमदपुर चकिया में सोमवार को निर्माणाधीन रेलवे लाइन के समीप एसएच-86 पर बाइक सवार दो बदमाशों ने इंजीनियर से 24 हजार की ठगी कर ली। बदमाशों ने घर पहुंचाने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। जैतपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर बल्ली निवासी करीब 55 वर्षीय राजकिशोर सिंह कोलकाता स्टेट परिवहन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वे मिथिला ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे थे। वहां से बस से सरैया आने के बाद जैतपुर चौक जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उन्हें चाचा कहकर विश्वास में ले लिया और घर पहुंचाने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। नया टोला महमदपुर स्थित निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास ले गए। वहां आगे पुलिस चेकिंग होने की बात कहकर दूसरी गाड़ी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.