मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। चतुरपट्टी गांव में आठ अक्तूबर को धर्मेंद्र सिंह (44) पर रॉड से हमला किया गया। दरवाजे पर रखा 10 क्विंटल गेहूं लूट लिया। इस संबंध में धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें गांव के ही विवेक कुमार उर्फ संजीव कुमार और संजय सिंह समेत पांच-छह अज्ञात को आरोपित किया है। धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि आठ अक्तूबर की रात सोया हुआ था। इसी बीच आरोपित आए और गेहूं को गाड़ी पर लोड करने लगे। विरोध करने पर रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया और गेहूं लूटकर ले गए। थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...