मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पौसीमा गांव स्थित विजय कुमार के घर के बाहर से उनका ऑटो चोरी कर लिया गया। घटना को लेकर पीड़ित ने सदर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि 30 जुलाई की शाम करीब पांच बजे उन्होंने ऑटो को घर बाहर लगाया था। 31 जुलाई की सुबह जब वे बाहर आए तो ऑटो था। उन्होंने आसपास के इलाकों और संभावित जगहों पर काफी खोजबीन की, लेकिन ऑटो का सुराग नहीं मिला। सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मामले में चोरों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...