मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के चार घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। चोर गिरोह से जुड़े चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 11.37 लाख रुपये नकद, चार मोाबइल, एक बाइक और सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। पूछताछ में गिरोह के कई शातिरों के नाम सामने आए हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: घर से चोरी में दो गिरफ्तार, आभूषण और नगदी बरामदचोरी की घटनाएँ एसडीपीओ टाउन-टू विनीता सिन्हा ने बुधवार को बताया कि बीते 29 जून को सरसैयद कॉलोनी के खालिकुज्जमा, 13 जून को भिखनपुर के अविनाश कुमार, एक मई की रात बाजार समिति के पास अभिलाषा कुमारी और 11 मई को अशोक बिहार कॉलोनी कोल्हुआ पैगंबरपुर के शैलेश कुमार पांडेय के घरों में चोरी की घटना हुई थी।...