Muzaffarpur News: ग्रामीण इलाके में रातभर बिजली गुल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कुढ़नी के अख्तियारपुर परैया उपशक्ति केंद्र से जुड़े सुवधिया नथन गांव में शनिवार को पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली खराब होने की सूचना देने के बावजूद मानव बल ने रात में फॉल्ट ठीक करने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की सूचना सहायक विद्युत अभियंता पश्चिमी सत्यपाल सिंह और कुढ़नी के कनीय विद्युत अभियंता केशव कृष्ण को फोन पर दी गई। अधिकारियों ने समस्या से अवगत होने का आश्वासन दिया, लेकिन पूरी रात बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.