Muzaffarpur News: ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। घोसौत से गुरुवार को स्वास्थ्य जागरूकता यात्रा निकाली गई। टेंगरारी और हरशेर पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों को जागरूक किया गया। विधायक अजय कुमार ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। विधायक ने बताया कि घोसौत अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं अन्य जनकल्याणकारी सुविधा उपलब्ध है। विधायक ने बताया कि घोसौत अस्पताल में 192 प्रकार की दवा के साथ चिकित्सा कर्मी मौजूद हैं। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार, मुखिया अखिलेश राम, सकलदेव प्रसाद, करण वर्मा, धर्मपाल सिंह, राजेश कुमार, दिनेश प्रसाद, राकेश राम, रघुवंश झा, बबलू कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.