Muzaffarpur News: गोष्ठी में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका पर चर्चा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। रजवाड़ा भगवान पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को मुखिया जयंती देवी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रोशनी देवी, रेखा देवी, जयकल देवी, लीला देवी, सुमित्रा देवी व गीता देवी आदि ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डाला। बैठक में महिलाओं के स्वास्थ्य, खेतीबाड़ी में उनकी भूमिका, कामगार महिलाओं का हाल, वीबी जी राम जी में महिलाओं की स्थिति, महिलाओं के कुपोषण, निर्माण मजदूर के रूप में महिला और लेबर कार्ड पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला समन्वयक अरविंद कुमार ने समाज में महिलाओं के प्रतिष्ठापूर्ण जीवन, समान काम के लिए समान वेतन तथा महिलाओं के सुरक्षित कार्यस्थल के संबंध में जिक्र करते हुए पॉश अधिनियम पर प्रतिभागियों का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.