Muzaffarpur News: गोशाला में गायों को खिलाया गया गुड़, चोकर और सब्जियां
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा की ओर से मंगलवार को अमावस के अवसर सिकंदरपुर स्थित गोशाला में गाय को गुड़, चोकर और हरी सब्जियां खिलाई गईं। शाखा की अध्यक्ष पूनम गट्टानी ने कहा कि गौ सेवा महासेवा होती है। गायों में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए गाय की सेवा करने से हमें देवी देवताओं की सेवा का लाभ मिलता है। कार्यक्रम में सचिव प्रीति टेकरीवाल, कार्यक्रम संयोजिका पलक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी स्वाति गाड़ियां, श्वेता जाजोदिया आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.