मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोविंद हत्याकांड में आरोपित शूटर साहेबगंज के प्रतापपट्टी परसौनी गांव के राजा सिंह उर्फ धनंजय सिंह से पूछताछ के लिए गुरुवार को 36 घंटे की पुलिस रिमांड की अनुमति मिली है। आईओ सह नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर उसे पूछताछ के लिए 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर देने की अपील की थी। इस अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम ने पूछताछ के लिए राजा को जेल से 36 घंटे की पुलिस रिमांड पर ले जाने की अनुमति दी। पुलिस उससे हत्याकांड के मामले में पूछताछ करेगी।बीते तीन अक्तूबर को राजा ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गोविंद हत्याकांड : शूटर राजा को दो दिनों की पुलिस रिमांड की अर्जी यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। गो...