मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। गोविंद शर्मा हत्याकांड के तीन आरोपितों कुमार रणंजय ओंकार, सौरभ उपाध्याय उर्फ सौरभ कुमार व रजनीकांत उर्फ बाबुल चौधरी के विरुद्ध दाखिल चार्जशीट को सीजेएम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। इन तीनों के विरुद्ध नगर थानाध्यक्ष ने 31 अगस्त को सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। ये तीनों फिलहाल जेल में है। तीनों मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोर्ट के समक्ष पेश हुए। सीजेएम ने चार्जशीट व केस डायरी के अवलोकन के बाद प्रथम दृष्टया पाया कि तीनों के विरुद्ध मुकदमा को आगे चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य है। अब आरोपितों को पुलिस पेपर रिसीव कराया जाएगा। इसके लिए 21 सितंबर की तिथि तय की गई है। पुलिस पेपर रिसीव कराने के बाद कमिटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर दौड़ा सुपुदर्गी के लिए मामले को प्रधा...