Muzaffarpur News: गोविंद हत्याकांड : ओंकार की मां की मृत्यु, अंत्येष्टि में भाग लेने की दो दिनों की अनुमति
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड के आरोपित जेल में बंद मूल रूप से बेगूसराय के मझौल गांव के कुमार रणंजय ओंकार की मां की बुधवार की सुबह मृत्यु हो गई। उसके पिता विजय कुमार प्रसाद ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दो दिनों के लिए जेल से रिहा करने का आग्रह किया।
अर्ज़ी की सुनवाई अर्जी में कहा गया है कि कुमार रणंजय ओंकार उनका बड़ा पुत्र है। उसे अपनी मां की अंत्येष्टि करनी है। अंत्येष्टि सिमरिया घाट पर की जाएगी। इसमें उसे भाग लेना आवश्यक है। इसलिए मां की अंत्येष्टि में भाग लेने के लिए ओंकार को दो दिनों के लिए रिहा किया जाए। अर्जी की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे दो व तीन जुलाई को पुलिस सुरक्षा में मां की अंत्येष्टि में भाग लेने की अनुमति दे दी।
हत्या का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.