Muzaffarpur News: गोरौल स्टेशन पर बुजुर्ग कांवरिया की तबीयत बिगड़ी, मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: गोरौल। रेलवे स्टेशन पर देवघर से लौट रहे बुजुर्ग कांवरिया की मौत हो गई। कांवरिया की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। बताया जाता है कि हटिया से गोरखपुर जा रही मौर्य एक्सप्रेस से वे घर लौट रहे थे। अचानक गोरौल स्टेशन पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। आरपीएफ की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग कांवरिया की पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.