मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: गोरौल। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एकजुट होने लगे हैं। इसको लेकर जिला परिषद सदस्य रुबी कुमारी के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में मंगलवार को बैठक हुई। इसके बाद यात्रियों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा एक मांग पत्र स्टेशन मास्टर को सौंपा गया। बैठक में स्टेशन पर पीने के साफ पानी, बेहतर रोशनी, प्लेटफॉर्म पर शेड की व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे मुख्य यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर गंभीर चर्चा की गई। कहा गया कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर वीर सिंह पटेल, संजीत कुमार, केदार कुमार, सुभाष कुमार, सोनू कुमार, रोशन सिंह, विभीषण कुमार, मनमोहन गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...