मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिसं। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुरानी चीनी मिल परिसर में छापेमारी कर चोरी के 878 किलो एल्यूमीनियम स्क्रैप बरामद किया। साथ ही 206 किलो बिजली तार व एक पिकअप भी जब्त की। पुलिस ने मौके से सीतामढ़ी के जितेंद्र कुमार झा और सारण के हरेंद्र राय को भी गिरफ्तार किया।महुआ एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के सुभई चौक निवासी कबाड़ व्यवसायी चंदन कुमार ने स्क्रैप चोरी का केस दर्ज कराया था। इसकी जांच के क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का स्क्रैप बरामद किया। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...