मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गोरीगामा में पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया। इस दौरान एक धंधेबाज प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया।एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को पैगम्बरपुर गोरीगामा में स्मैक के धंधे की सूचना मिली। इसके बाद वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर उनके नेतृत्व में कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की गई। फिर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने टीम के साथ गांव निवासी नथुनी भगत के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर की तलाशी ली गई तो बिस्तर के नीचे से 1610 डिब्बे में रखा स्मैक बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे धंधेबाज प्रिंस को दबोचा गया। मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर केस दर्ज कर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...