मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के महमदपुर पोझा गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया। वहां, उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि गांव के ही 43 वर्षीय अनीता देवी चापाकल से पानी भर रही थी। इसी दौरान वह करंट के चपेट में आ गई और झुलस गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...