मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: गोरौल। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर गोरौल फ्लाईओवर के समीप डिवाइडर से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव निवासी कमल सहनी है। बताया गया है कि कमल बाइक से पटना जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...