Muzaffarpur News: गोबरसही में भटकता मिला बेतिया का बच्चा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही इलाके में शनिवार की दोपहर पांच वर्ष का एक बच्चा भटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और उसे अपने साथ थाने पर ले गई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम पवन कुमार, पिता का नाम सोनू महतो और घर बेतिया बताया है। उसके बताए अनुसार सदर थाने की पुलिस बेतिया पुलिस से संपर्क कर नाम-पते के सत्यापन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.