Muzaffarpur News: गोबरसही में पारिवारिक विवाद में महिलाओं से मारपीट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित चाणक्य बिहार कॉलोनी में पारिवारिक विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में शुक्रवार को पीड़िता रेणु देवी और अनीता देवी ने थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें दोनों ने पुलिस को बताया है कि उनके ससुर एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं। आरोप है कि 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे उसके देवर सेवानिवृत्त सैनिक, उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री ने पानी मांगने के बहाने उनसे बेवजह बहस शुरू कर दी। इसे बाद मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव करने आए उसके ससुर से भी मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पारिवारिक विवाद में महिला से मारपीट, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.